Saturday, November 27, 2021
मैं हर उस जगह मौजूद रहूँगा मेरी सूमो जहाँ तुम्हें लगेगा कि तुम अकेली पड़ रही हो..मैं दुनिया से भले लड़ूंगा नहीं, पर मैं बिल्कुल ठीक तुम्हारे पीछे तुम्हारा हाथ थामे खड़ा रहूँगा..
मुझे लड़ना बस तुमसे अच्छा लगता है..
ज़रूरी नहीं है कि तुम भी ऐसा ही करो..तुम आजाद हो..!!
बस मैं चाहता हूँ कि यदि कभी मैं वहाँ न पहुँच सकूँ तो तुम्हें मेरे प्रेम पर शक़ करने की जगह, ये बात पता करना होगा कि ऐसा क्या हुआ जो मैं नहीं आ पाया..कहीं मैं मर तो नहीं गया..मैं तुमसे वादा किया हूँ कि मैं हर उस जगह रहूँगा जहाँ तुम्हें मेरी जरूरत होगी..
चाहे तुम्हारा कोई भी फैसला हो, ये मत देखना की कौन कौन उस फ़ैसले से सहमत नहीं है, तुम बस ये देखना कि मैं सहमत हूँ..मैं सहमत इसीलिए नहीं रहूँगा की मैं तुमसे प्यार करता हूँ, बल्कि इसीलिए क्योंकि मैं जानता हूँ तुम समझदार हो, तुम जानती हो कि तुम्हारे लिए क्या सही है और क्या गलत..तुम्हारे फ़ैसले भले ही मेरे लिए न हों, पर तुम्हारे लिए हमेशा सही रहेंगे ये मैं जानता हूँ..!!
तुम्हारी अज़ादी, तुम्हारी चाहतें, तुम्हारी ज़िंदगी, का एक हिस्सा हो जाना ही मेरा तेरा हो है..
मुझे और कुछ चाहिए भी तो नहीं तुमसे, बस मैं तुम्हें देना चाहता हूँ, जो मुझसे बन पड़े..
मुझे कभी भी तुम्हारी जरूरत तब नहीं होगी, जब तुम ख़ुश हो, सब कुछ होगा तुम्हारे पास..
मुझे तुम्हारी जरूरत तब होगी, जब तुम अकेली, या उदास रहोगी..
मैं ये नहीं कह सकता हूँ कि तुम्हें मेरी जरूरत होगी, इससे तुम कमजोर दिखाई देती हो..
और मैं जानता हूँ, तुमसे मज़बूत कोई और नहीं मेरे पास...
मैं तुम्हें मेरी आँखों मे लेकर चलता हूँ हर वक़्त..
तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो, मुझे जब भी तुम्हारी जरूरत होती है, तुम यहीं मेरे पास होती हो, बिल्कुल मेरी आँखों के सामने..
पर मेरे साथ ऐसा नहीं है, शायद मैं ही तुम्हारी आँखों मे ठहर जाने का वक़्त नहीं दे पाता तुम्हें..
मैं आवारा हूँ, दुनिया आवारा लोगों को मुँह नहीं लगाती है, पर तुम हसीन हो, तुमसे कौन नहीं भिड़ना चाहता है..
इसीलिए मुझे तुम्हारे साथ रहना होगा सूमो मेरी
और मैं रहूँगा..बस कभी लगे कि तुम थक रही हो अकेले लड़ते हुए, तो एक बार पीछे पलट कर देखना, मैं वहीं रहूँगा, मुस्कुराते हुए
Anand Maurya Sumo #sumomeri #merisumo #sumomeri#merisumo#reels #merisumo #sumomeri#merisumo #reels#merisumo #merisumo#sumomeri#merisumo #sumomeri #merisumo #sumomeri#merisumo
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Anand sumo
मेरा bachch
एक मेरी मोहब्बत ही को नहीं समझ पाये तुम बाकी मेरी हर गलती का हिसाब रखे
Anand sumo
-
सूमो मेरी आज भी नम्बर याद है तुम्हारा, मै एकदम शांति से तुम्हारा नम्बर डॉयल करता हूं फिर कॉल पर क्लिक करता हूं लेकिन जब सिम सिलेक्शन का ऑ...
-
मैं और मेरी सूमो कहानी 2015 की है जब से आनंद ने सूमो को देखा और प्यार किया एक दिन की बात है आनंद ने सूमो को कहीं देखा और मन ही मन मे प्यार क...
-
चलो आज मैं एक कहानी सुनाता हूँ बात उस समय की है जब मैं किसी से नहीं डरता था लेकिन एक दिन एक ऐसा घटना हुआ....... मेरे पास पता नहीं किसी ने ...
-
माना कि गलती हुईं है मुझसे लेकिन गुनाहगार मैं अकेला नहीं हूं और तुम रखते हो मुझे प्यार मे अकेला सूमो मेरी मैं इतना भी बुरा ना हू #sumomer...
-
❤👨❤❤ वो बोलता है कि लेट रिप्लाइ उसको गुस्सा दिलाता हैं और खुद दो दो दिन तक मैसेज सीन तक नहीं करता. 😭😭😢 तुम्हारा एक मैसेज या कॉल सूमो मे...
No comments:
Post a Comment