Monday, April 18, 2022
आनंद सूमो की लव स्टोरी
मैं और मेरी सूमो
कहानी 2015 की है जब से आनंद ने सूमो को देखा और प्यार किया
एक दिन की बात है आनंद ने सूमो को कहीं देखा और मन ही मन मे प्यार कर बैठा, आनंद पहले दूर से ही निहारता रहता सूमो को, ऐसे ऐसे 3,4 महीने बीत गए दिसंबर का महीना था आनंद ने सूमो का नंबर कहीं से पा लिया और एसएमएस कर दिया, फिर सूमो ने पूछा कि कौन तब आनंद ने सब कुछ बता दिया, सूमो ने पूछा नंबर कहा से मिला तो आनंद ने ये सब बता दिया, फिर दोनों मे थोड़ी बहुत बात चित स्टार्ट हो गयी, धीरे धीरे महीने का लास्ट आ गया और ज्यादा बात होने लगी, धीरे धीरे समय बितता गया और दोनों में बात चित चलती रही एक दिन आनंद ने सूमो से कहा कि वह तुम्हें पसंद करता है सूमो ने कहा कि मुझे अभी इन सब चीजों मे नही पड़ना अभी मुझे पढ़ाई करनी है आनंद इस पर मान गया बोला पढ़ाई के बाद कर लेंगे, फिर धीरे धीरे समय बिताता गया और पढ़ाई के बारे मे रोज पूछता आनंद सूमो से ऐसे कुछ दिन बाद परीक्षा के दिन आ गया हर परीक्षा के सुबह ही सूमो आनंद से बात कर लेती,
क्योंकि शाम को समय नहीं मिलता था थक भी जाती थी आनंद की सूमो इसलिए ऐसे समय बीता आनंद हमेशा मेरी सूमो ही सूमो को कहता एक दिन मेरी सूमो बोली हमेशा सूमो मेरी मत लिख कर एसएमएस डाला करो भाई फोन देखता है पकड़ लेगा फिर आनंद सॉरी बोला और
बोला कि आगे से ऐसा नहीं करेगा
फिर ऐसे ही बात होती रही,
आनंद की एक आदत थी अगर किसी दिन सूमो बात ना करे ना तो आनंद खाना पीना नहीं खाता था एक दिन सूमो ने कहा एक बात कहू मेरी बात मानोगे आनंद ने कहा कि हां बोलो मेरी सूमो मैं तो हर बात मानता हूं सूमो ने कहा कि अगर किसी दिन मेरी और तुम्हारी बात ना हुई तो खाना पीना मत छोड़ना कसम खाओ मेरा, आनंद ने इस पर सूमो का कसम खाया बोला कि ठीक है अब खाना खा लिया करूंगा,
आखिरकार ओ दिन आ गय जिस दिन आनंद ने सूमो से कहा कि सूमो मैं तुमसे प्यार करता हूँ सूमो ने भी साथ दिया और फिर आपस मे बात होती रही, इसी बीच आनंद के बड़े पापा की लड़की की शादी पड जाती है आनंद सूमो से कहता है कि साथ चलोगी मेरी सूमो फिर सूमो ने कहा कि मेरे घर वाले से पूछो तो चलु मैं, फिर आनंद ने कहा कि मुझे डाट खिलाना चाहती हो क्या फिर ऐसे ही समय बीत गया आनंद घर जाने से दो दिन पहले सूमो से कहा कि मुझे अपनी सूमो से मिलना है सूमो ने कहा क्यु फिर आनंद ने बोला कि मुझे अपनी सूमो को एकदम पास से देखना है सूमो ने कहा कि देखा नहीं है क्या फिर आनंद ने बोला कि दूर से कुछ और और पास से कुछ और दिखती है इसलिए देखना है मुझे, फिर सूमो ने कहा ठीक है मिल लेंगे
आनंद ने कहा कि कब और कहाँ सूमो ने कहा कि जब दूध लेने जाऊँगी तब मिल लेंगे
आनंद ने कहा कि ठीक है, उसी दिन शाम को सूमो दूध लेने गयी लेकिन आनंद मिलने नहीं गया सूमो दूध लेकर वापस आयी तो लगी डांटने आनंद को, बोली जब मिलने को बोला था तो आए क्यु नहीं आनंद ने बोला कि कोई आ गया था इसलिए नहीं आ पाया सॉरी सूमो ने कहा ठीक है फिर कभी मिल लेंगे,अगले दिन शाम आनंद को गाँव जाना था बहन की शादी मे,
आनंद सूमो से ऐसे बात हो रही थी तभी सूमो ने reply देना बंद कर दिया आनंद इस पर गुस्सा हो गया फिर सूमो शाम को लगी मनाने आनंद को, बोल रही बोल ना यार packing हो गए खूब बाबु सोना किया आनंद किसी का जबाव नहीं दिया अंत मे सूमो बोली जाओ मैं भी नहीं बोल रही फ़िर आनंद ने जबाव दिया क्या बोलू जब तुम्हारे पास समय ही नहीं है मुझसे बात करने की अभी यही तो ये हाल है घर चला गया तो क्या होगा सूमो बोली बात करूंगी ना फोन पर क्यु टेंशन ले रहा है यार,
फिर थोड़ी देर नॉर्मल बात हुई आपस मे दोनो की फिर आनंद तैयार हो गया घर जाने की और कमरें पर से निकल भी गया रात मे बात हुई दोनों की आनंद बोला बहुत मिस करूंगा मैं अपनी सूमो को, फिर रात बात हुई सूमो से आपस मे दोनो की अगले दिन आनंद घर पहुंच गया फिर सूमो का एसएमएस आया आनंद ने बोला क्या कर रही है सूमो मेरी, सूमो ने कहा कि wait कर रही अपने बाबु की फिर बात हुई दोनों मे शाम हुई
एक दिन आनंद ने सूमो से कहा कि मुझे देखना है अपनी सूमो को तो सूमो ने फोटो भेजा,
ऐसे समय बिताता गया और आनंद की बहन की शादी का दिन आ गया, आनंद बिजी हो गया उस दिन बात नहीं हुई आनंद सूमो की, अगले दिन प्रीतिभोज था आनंद के बहन के ससुराल में और सब लोग जाने लगे, इसी बीच दोपहर को आनंद ने सूमो से कहा कि मुझे वीडियो काल बात करनी है अपनी सूमो से
और सूमो ने मना कर दिया आनंद इस पर गुस्सा हो गया सूमो ने बहुत मनाया लेकिन आनंद ने नहीं माना अंत मे सूमो ने माना कि चलो कर लो उसके बाद भी आनंद ने कॉल नहीं किया
आनंद अपने परिवार वाले के साथ दीदी के ससुराल पहुच गए और आनंद ने अपना फोन अपने बड़े पापा के लड़के को दे दिया था
इसी बीच सूमो ने आनंद के पास एसएमएस किया बोला मेरे सोना क्या कर रहे हों भाई ने बोला कि डांस भाभी जी करोगी क्या सूमो ने बोला कौन भाई ने कहा कि मैं आनंद का भाई बोल रहा हूं इस पर सूमो ओके बोल के ऑफलाइन हो गयी थोड़ी देर बाद आनंद ने अपना फोन लिया तो देखा तो दुबारा एसएमएस किया अपनी सूमो के पास थोड़ी देर बाद सूमो का एसएमएस आया और आनंद को डाट लगायी सूमो ने,
उसके बाद थोड़ा बात चित हुई दोनों मे उसके बाद रात हो गयी थी तो दोनों ने सोने के लिए बोला सूमो ने इस पर माना
आनंद अपनी बहन के घर से सभी लोग वापस आने को हुए रात बारिश बहुत तेजी से हो रहा था
सब कैसे कैसे घर पहुच गए, अगले दिन सुबह ही सूमो का एसएमएस आया और दोनों मे बात चित हुई
ऐेसे तैसे समय बीता आनंद दुबारा दिल्ली जाने को तैयार हुआ लेकिन आनंद की जॉब Aligarh मे लगी थी तो आनंद Aligarh ही गया सीधा
रास्ते मे दोनो आपसे मे एसएमएस करते गए आनंद Aligarh पहुच गया, उसके बाद आनंद फ्रेश हुआ खाना खाने के लिए ढाबे पर गया खाना खाया उसके बाद अपने ड्यूटी पर चला गया
दोपहर 2 बजे सूमो ने आनंद के पास एसएमएस किया बोली क्या कर रहे हों आनंद ने कुछ नहीं करके बोला
फिर आनंद ने कहा कि मुझे आज प्यार करो सूमो ने मना कर दिया फिर आनंद भी गुस्सा हो गया फोन बंद करके रख दिया और अपने काम मे लग गया सूमो ने खूब एसएमएस किया लेकिन आनंद ने जबाव नहीं दिया रात हो गयी आनंद ने कोई जबाव नहीं दिया
अन्त मे सूमो ने लव यू आनंद कहा बोला अब खुश आनंद ने तब जबाव दिया हँ अब तुम्हारा आनंद खुश है जा रहा है अब खाना खाने
आनंद फिर गया खाना खाने, खाना खाकर आया और सो गया बिना बात किए सूमो से
आनंद ने सुबह उठा तो देखा सूमो का एसएमएस आया हुआ है फिर उसका जबाव दिया आनंद ने
ऐसे ही समय बीतता गया
एक दिन आनंद ने कहा कि मुझसे कुछ छिपा रही मेरी सूमो लेकिन सूमो ने मना कर दिया आनंद ने किसी बात पर गुस्सा हो गया और सूमो से बात करना बंद कर दिया दो दिन बीत गए सूमो ने भी कोई एसएमएस नहीं किया आनंद के पास,
आनंद ने अगले दिन एसएमएस किया कोई जबाव नहीं सूमो का
आनंद बहुत गिड़गिड़ाया सूमो से तब जाकर सूमो ने बात किया
फ़िर दोनों मे आपस मे बात हुई कुछ प्यार हुआ ऐसे ही समय बिताया दोनों ने बात करते हुए
चलो आज छोटी सी मैं एक कहानी सुनाता हूँ
बात उस समय की है जब मैं किसी से नहीं डरता था लेकिन एक दिन एक ऐसा घटना हुआ.......
मेरे पास पता नहीं किसी ने एक मैसेज किया उसमे लिखा था कि आज मोबाइल फोन सोते समय दूर रख कर सोये क्युकी आज रात फोन ब्लास्ट होने की संभावना है......
पता है मैं कितना डर गया.....
मैंने अपनी सूमो के पास मैसेज किया और बात किया जो करना था और लास्ट मे बोला कि सूमो मेरी आज सोते समय फोन दूर रख कर सोना.......
तो सूमो ने बोला कि क्यु क्या हुआ तो मैंने अपनी सूमो से झूठ बोला कि मेरे फूफा जी ने बोला है कि आज फोन दूर रख कर सोना है.......
पता है फिर सूमो मेरी ने क्या बोला छोटा वाला फोन रख ले, लेकिन मैंने उसके लिए भी मना कर दिया......
पता है क्यू क्युकी मैं अपनी सूमो को लेकर बहुत ही सीरियस था......
अपनी सूमो को खोने से बहुत डरता था
एक दिन आनंद सूमो के उपर गुस्सा हो गया क्युकी सूमो आनंद से बात नहीं कर रही थी, आनंद गुस्सा हो गया और सूमो से कसम खिलाया की सच बोलो गे सूमो ने क़सम खाया और कहा पूछो
तो आनंद ने कहा कि तुम मुझे मजबूरी मे झेल रही हो ना सूमो ने मना किया कि नहीं मजबूरी मे नही झेल रही हू फिर ऐसा क्यु कर रही हो मेरे साथ आनंद ने कहा
फिर सूमो ने कहा कि देखो मैं नहीं चाहती कि तुम मेरे लिए पागल हो
और दोनों मे खूब लड़ाई हुई आनंद बात करना बंद कर देता है और खूब रोता है आनंद रोते हुए एसएमएस टाइप कर रहा था, बोला जाओ मेरे जिंदगी से मैं तुम्हें मज़बूर नहीं कर रहा हूं फिर सूमो ने बोला कि अगर मैं अपने बर्थडे वाले दिन कुछ मांगू तो दोगे आनंद ने कहाकि बोलो क्या मांग रहे हो मैं जरूर दूँगा सूमो बोली ठीक है 9 अगस्त को सूमो का बर्थडे आता है फिर अगले दिन 9 अगस्त था सूमो को आनंद ने विश किया सूमो thanks बोल कर सो गयी अगली दिन सूमो बोली मेरा बर्थ-डे गिफ्ट दोगे आनंद ने कहा माँगों जो माँगना है सूमो ने कहा कि *मुझसे शादी करोगे* आनंद ने हम्म कहा सूमो बोली क्या हम्म्म?
आनंद ने बोला हाँ *मैं तुमसे शादी करूंगा* सूमो ने कहा ठीक है
चलो मेरे घर बात करो आनंद ने कहा कल आयु फिर सूमो ने मना कर दिया बोली अभी नहीं जब कहूँगी तब आना
ऐसे हो बात चलती रही ईन दोनों की
एक बात बताना भूल ही गया आनंद कोल्ड ड्रिंक बहुत पीता था सूमो मना करती रोज एक दिन 15 अगस्त का दिन था आनंद अपने दोस्तों के साथ था और बहुत सारा कोल्ड ड्रिंक आनंद ने मंगा लिया था और खूब पिया और शाम को सूमो से बताया और सॉरी बोला इस पर सूमो ने कहा ये सही है पहले पी लो उसके बाद सॉरी बोल लो
थोड़ी देर के लिए सूमो ने आनंद को खूब डाट लगायी
फिर जाकर शांत हुई
आनंद को अगले दिन दिल्ली से Aligarh जाना था आनंद ने उस दिन जिंस पहन कर सो गया था सुबह उठा तो बहुत दर्द हो रहा था हाथ पाँव मे
सूमो से बात हुई तो सूमो को बटाया तो सूमो ने बोला दवाई ले लो ठीक हो जाएगा आनंद ने कहा ठीक है
उस दिन दोपहर बाद आनंद तैयार हुआ जाने के लिए तो आनंद ने बोला कि जाऊँ या ना जाऊँ
सूमो ने कहा तुम्हारी मर्जी आनंद ने कहा रोको गी नहीं सूमो ने कहा मैं क्यू रोक
आनंद इस पर बहुत गुस्सा हो गया और चला गया
3 चार दिन आनंद ने बात नहीं किया उसके बाद आनंद ने एसएमएस किया सूमो के पास सूमो का कोई जबाव नहीं,
21 अगस्त को सूमो का एसएमएस आता है कि तुम कोई और लड़की ढूढ़ लो मुझसे अच्छी मिल जाएगी तुमको आनंद बड़ा सोच मे पड गया
फिर सूमो बोली हम अब तुमसे बात नहीं कर पाएंगे मैंने पूछा क्यू तो सूमो ने कहा कि मम्मी ने देख लिया है और मना कर दिया है तुमसे बात करने के लिए
फिर आनंद रोते हुए पूछा मेरी सूमो ने क्या सोचा है
सूमो ने कहा कि नहीं करेंगे
आनंद ने कहा ठीक है
आनंद उस खूब रोया सूमो को जरा सा भी ख्याल नहीं आया कि आनंद कैसे जियेगा
सूमो आनंद को अकेला छोड़ गयी फिर आनंद की ऐसे रो रो कर कटती रही आनंद ने स्टैटस खूब लगाया whatsapp पर लेकिन कोई जबाब नहीं सूमो का
आनंद की तबीयत खराब हो गयी लेकिन सूमो का कोई पता नहीं जब कि सूमो को सब पता थी मेरे बारे में
एक दिन आनंद अपने मामा के घर गया हुआ था तारीख 23 नवंबर थी दोपहर का समय था सूमो किसी गलत नंबर से फोन किया आनंद के पास बोला सूमो बोल रही हूँ और बोली मेरे लिए क्यु पागल हो रहे हो
*मेरे पास बॉयफ्रेंड है*
यह सुनते आनंद की जान ही निकल गयी मानो
आनंद रोने लगा बहुत रोया गिड़गिड़ाता रहा सूमो के सामने लेकिन सूमो ने एक नहीं सुनी
और फोन रख दिया
आनंद की ब्लेड प्रेशर हाई हो गया पागल जैसा हो गया
कैसे कैसे घर पहुचा आनंद अपने
उसके बाद आनंद ने सुसाइड करने को सोचा एक पेपर पर सब कुछ लिख कर सुसाइड करने के लिए आगे बढ़ा
तभी एक फोन आया आनंद के फोन पर आनंद पीछे हो लिया
फोन उसके दोस्त का आया था और लगा उससे रोने आनंद
उसने खूब समझाया आनंद को तब उसने सुसाइड करने की बात भूल गया तब से आज तक ना सूमो वापस आयी आनंद के पास और ना आनंद का दर्द कम हुआ ब्लकि और दर्द बढ़ गया इसका
आनंद मानसिक रूप से पागल हो गया
इसी पर एक छोटी सी कहानी बताता हूं इनका
सूमो मेरी आज भी नम्बर याद है तुम्हारा,
मै एकदम शांति से तुम्हारा नम्बर डॉयल करता हूं फिर कॉल पर क्लिक करता हूं
लेकिन जब सिम सिलेक्शन का ऑप्शन आता है ना, तो मै बैक कर देता हूं फिर एक के कर के तुम्हारे नम्बर के सारे डिजिट को डिलीट करता हूं एक दम धीरे धीरे
मै फिर से टाइप करता हूं और डिलीट
मै ऐसा बार बार करता हूं
गूगल ड्राइव में तुम्हारे नाम का फोल्डर बना के तुम्हारी सारी तस्वीरें रखी है
मै उस फोल्डर को खोलता हूं और नजर दूसरी तरफ कर के तस्वीर को स्क्रॉल करता हूं धीरे धीरे
देखता नहीं हूं तुम्हे
बस
ऐसे ही अह्सास से मेरे शरीर में तुम्हारी याद के साथ साथ सिहरन उठती है तब तुम्हारे सारे वादे याद आ जाते है
जब हर तस्वीर को भेजने से पहले और बाद को सारी चैटिंग याद आ जाती है
मैंने तो तुम्हारे इग्नोर करने वाले स्क्रीन शॉट को भी सम्हाल रक्खा है उसे भी देखता हूं मैं
और जब याद आता है तुम्हारा इग्नोर करना
जब याद आता है कैसे चाह कर भी तुम्हे एक मेसेज नहीं कर पाता हूं।
तब मै रो नहीं पाता हूं
बल्कि एक कहानी लिखता हूँ
जिसमे किरदार तुम्हारे और मेरे हैं
लेकिन नाम नहीं रखूँगा तुम्हारा सूमो मेरी
फिर कहानी को मै किसी जरिए से दुनिया में सबको सुनाऊँगा
और जब कभी लाइफ में तुम्हे उस कहानी को पढ़ कर के उस लेडी किरदार पर गुस्सा आएगा,
जब तुम बोलोगी की उसे क्या करना चाहिए था।
जब तुम बोलोगी की उसे लड़के पर भरोसा करना चाहिए था।
जब तुम उसे बेवफा बोलोगी ।
तब मै तुम्हे बताऊंगा की "ये तुम ही हो सूमो मेरी
धन्यवाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Anand sumo
मेरा bachch
एक मेरी मोहब्बत ही को नहीं समझ पाये तुम बाकी मेरी हर गलती का हिसाब रखे
Anand sumo
-
सूमो मेरी आज भी नम्बर याद है तुम्हारा, मै एकदम शांति से तुम्हारा नम्बर डॉयल करता हूं फिर कॉल पर क्लिक करता हूं लेकिन जब सिम सिलेक्शन का ऑ...
-
मैं और मेरी सूमो कहानी 2015 की है जब से आनंद ने सूमो को देखा और प्यार किया एक दिन की बात है आनंद ने सूमो को कहीं देखा और मन ही मन मे प्यार क...
-
चलो आज मैं एक कहानी सुनाता हूँ बात उस समय की है जब मैं किसी से नहीं डरता था लेकिन एक दिन एक ऐसा घटना हुआ....... मेरे पास पता नहीं किसी ने ...
-
माना कि गलती हुईं है मुझसे लेकिन गुनाहगार मैं अकेला नहीं हूं और तुम रखते हो मुझे प्यार मे अकेला सूमो मेरी मैं इतना भी बुरा ना हू #sumomer...
-
❤👨❤❤ वो बोलता है कि लेट रिप्लाइ उसको गुस्सा दिलाता हैं और खुद दो दो दिन तक मैसेज सीन तक नहीं करता. 😭😭😢 तुम्हारा एक मैसेज या कॉल सूमो मे...
No comments:
Post a Comment